IND vs ENG 4th Test: नंबर-3 पर तीन खिलाड़ियों में टक्कर, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया किस पर लगाएगी दांव?

IND vs ENG 4th Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है, क्योंकि जहां शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज में बराबरी के लिए मैदान पर उतरेगी, वहीं इसके उलट इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। हालांकि पिछले बार की तरह इंग्लैंड के खिलाफ अगली भिड़ंत में भी भारतीय टीम की चिंता नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर होगी। क्योंकि घरेलू मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करने चलते आठ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज करुण नायर अपेक्षा के मुताबिक टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। वहीं, साई सुदर्शन लीड्स में मिले मौके को भूनाने से चूक गए हैं। ऐसे में सिर्फ भारतीय टीम प्रबंधन ही नहीं बल्कि क्रिकेट प्रशंसकों की भी नजरें अभिमन्यु ईश्वरन पर टिक गई हैं। हालांकि साई सुदर्शन और करुण नायर की पिछली असफलताओं के बावजूद, अभिमन्यु ईश्वरन से उनकी कड़ी टक्कर है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ किसे मौका देती है। फिलहाल, तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर डालते हैं एक नजर–

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *