स्कॉट बोलैंड ने पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज बने

Scott boland hat trick in pink ball test: ऑस्ट्रेलिया के 204 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वेस्‍टइंडीज की पूरी टीम महज 27 रन पर ढेर हो गई। इस मैच को जिताने में जहां मिचेल स्‍टार्क ने छह विकेट लेकर महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई तो स्कॉट बोलैंड ‘पिंक बॉल टेस्ट’ में हैट्रिक लेने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान किया। स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 14वें ओवर में यह कीर्तिमान रचा। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को वेबस्टर के हाथों कैच आउट कराया, जिसके बाद शमर जोसेफ को पगबाधा आउट किया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *