Bihar Mausam Samachar: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: श्रावणी मेला 11 जुलाई यानी शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्त कल से कांवर यात्रा में शामिल होंगे. भीषण गर्मी के बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि कल से बिहार के 26 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्य के इन जिलों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन और बारिश होने की उम्मीद है.

image 136
Bihar mausam samachar: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, imd ने जारी किया येलो अलर्ट 2

बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अपडेट में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, अरवल, जहानाबाद. गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन की भी संभावना है.

आज बिहार के इन जिलों में हल्की बारिश का नुकसान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 9 जुलाई को आरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित बिहार के 19 जिलों के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसमी सिस्टमों की स्थिति को देखते हुए बुधवार की तरह आज भी मौसम शुष्क और तापमान 35°C से 40°C के बीच रहने के आसार हैं. बुधवार को बिहार के गोपालगंज में अधिकतम तापमान 39.6°C दर्ज किया गया. इसके बाद मोतिहारी का 37.8°C, मधुबनी का 37.5°C, बक्सर और आरा का 37.1°C, छपरा का 36.7°C, दरभंगा का 36.8°C, फारबिसगंज का 36.6°C और राजधानी पटना का 36.4°C दर्ज किया गया.

The post Bihar Mausam Samachar: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *