पटना . बुधवार को महागठबंधन के चक्का जाम आंदोलन में सबसे पहले राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल आयकर गोलंबर पहुंचे. इसके बाद और भी कई नामी- गिरामी नेता पहुंचे. इनमें पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता,रणविजय साहू, भाई बीरेंद्र , राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता, प्रधान महासचिव संजय कुमार वर्मा , एजाज अहमद,मृतयुंजय तिवारी, प्रेम गुप्ता, भाई अरुण कुमार उपेन्द्र चंद्रवंशी भी शामिल रहे. राजद की जानकारी के मुताबिक चूंकि राजद ने सभी विधायकों और एमएलसी को अपने-अपने क्षेत्र विशेष में मतदाता पुनरीक्षण के के मसले पर चक्का जाम के लिए कहा था. इसलिए राजद के कई बड़े नेता अपने क्षेत्रों में ही सक्रिय रहे. राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के नेतृत्व में किये गये प्रतिरोध मार्च में राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए पीने के लिए पानी आदि का प्रबंध किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post चक्का जाम में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


