पटना. परिवहन विभाग पटना में जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव सहित अन्य सभी जिलों में ट्रैफिक पार्क बनायेगा.विभाग ने इस प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है.जिला प्रशासन को ट्रैफिक पार्क के लिए मरीन ड्राइव के समीप जमीन चिह्नित करने को कहा गया है. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में पार्क बनाने का काम शुरू हो जायेगा. विभाग का मानना है कि हर जिले में एक ट्रैफिक पार्क जरूरी है, जहां लोगों को यातायात नियमों की जानकारी मिल सके.
पार्क में एक ही जगह पर मिलेगी ट्रैफिक नियमों व चिह्नों की जानकारी
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इस ट्रैफिक पार्क का निर्माण होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post पटना में जेपी गंगा पथ पर बनेगा ट्रैफिक पार्क appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


