Video: पटना एनकाउंटर में मारे गए बेटे की लाश खोजती मां, घटनास्थल पर राजा के परिजनों का हंगामा

Patna Encounter Video: पटना में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया. जिसकी निशानदेही पर देर रात तक छापेमारी चली. इस दौरान पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हुआ. पुलिस की गोली से अपराधी विकास उर्फ राजा ढेर हो गया. गोपाल खेमका हत्याकांड में हुए इस एनकाउंटर के बाद मंगलवार की सुबह मृतक अपराधी राजा की मां उस जगह पर पहुंची जहां उसके बेटे को पुलिस ने मार गिराया है.

बेटे को ढूंढने पहुंची मां

मालसलामी थाना के दाउदचक निवासी प्रदीप महतो का बेटा विकास उर्फ राजा (29 वर्ष) को पुलिस ने देर रात पौने तीन बजे ढेर किया. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया. वहीं मंगलवार सुबह-सुबह सूचना मिलने पर राजा की मां बेटे को ढूंढने उस जगह पहुंची जहां राजा का एनकाउंटर हुआ था. राजा की मां बेहोश हो गयी.

राजा के परिजनों का हंगामा

राजा के परिजन सुबह-सुबह उस जगह पर पहुंचे जहां एनकाउंटर हुआ. रोते-बिलखते परिजन हंगामा करते दिखे. उन्होंने बताया कि राजा चेन्नई में रहता था. राजा की मां अपने बेटे के लाश को ढूंढने इधर-उधर भटकती रही. घर की अन्य महिलाएं भी शव को ढूंढ रहे थे. हालांकि राजा के शव को पुलिस ने पहले ही पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा हुआ था.

The post Video: पटना एनकाउंटर में मारे गए बेटे की लाश खोजती मां, घटनास्थल पर राजा के परिजनों का हंगामा appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *