Crime Bihar: बिहार के नवादा में बेटे ने पिता को तलवार से काट डाला, मौके पर मौत

Crime Bihar: नवादा. बिहार के नवादा में एक बेटे ने अपने पिता को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया. सोमवार की देर रात हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव में अनिल कुमार सिंह आजाद की हत्या उनके बेटे ने ही कर दी. अनिल टीएस कॉलेज में चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारी थे. उम्र 60 साल के आसपास होगी. अनिल कुमार सिंह के शरीर पर 6-7 जगह तलवार से वार के निशान मिले हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी बेटा बबलू घर छोड़कर फरार हो चुका था.

परिजनों को देख हत्यारा बेटा फरार

अनिल कुमार सिंह के दूसरे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे. अचानक पिता के चिल्लाने की आवाज आई तो वे कमरे से बाहर निकले. उन्होंने देखा कि उनका बड़ा भाई (बबलू कुमार) पिता पर तलवार से हमला कर रहा है. परिजन तत्काल अनिल कुमार सिंह को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई. परिवार के लोगों को देखते ही बबलू तलवार लेकर फरार हो गया.

नॉमिनी में अपना नाम जुड़वाना चाहता था बबलू

इस पूरे मामले में हत्या के कारण का जिक्र करते हुए छोटे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई बबलू पिता को प्रताड़ित करता था. पिता एक साल में रिटायर होने वाले थे. बबलू नॉमिनी में अपना नाम जुड़वाने की जिद करता था. इतना ही नहीं, पिता के पास जो भी पैसा आता था वह मांग लेता था. सोमवार की रात बबलू नशे की हालत में घर आया था. जब सब परिवार सो गया तो उसने यह कांड कर दिया.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post Crime Bihar: बिहार के नवादा में बेटे ने पिता को तलवार से काट डाला, मौके पर मौत appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *