CM Nitish Gift: बिहार की इस नदी पर बनेगा नया आरसीसी पुल, नीतीश कैबिनेट ने 154 करोड़ रुपए की दी मंजूरी

CM Nitish Gift: CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 8 जुलाई को आयोजित बिहार कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े 43 एजेंडों को मंजूरी दी गई. इन प्रस्तावों में मधुबनी जिले के झंझारपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात शामिल रही कमला बलान नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल और पहुंच पथ निर्माण की स्वीकृति.

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा झंझारपुर प्रखंड के खैरा घाट (पश्चिमी तटबंध) और अंधराठाढ़ी प्रखंड के भदुआर घाट (पूर्वी तटबंध) के बीच पुल निर्माण के लिए 15412.53 लाख यानी 154.12 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है.

39×24 मीटर लंबा होगा पुल, तीन साल में होगा निर्माण कार्य पूरा

परियोजना के अंतर्गत नदी पर 39 स्पैन और 24 मीटर चौड़ा आरसीसी पुल बनेगा. साथ ही दोनों ओर संपर्क मार्ग भी विकसित किया जाएगा. राज्य सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ रूपए भूमि-अर्जन और यूटिलिटी शिफ्टिंग पर खर्च करने की भी स्वीकृति दी है. योजना को तीन वर्षों में पूरा किया जाना है.

स्थानीय व्यापार और आवाजाही को मिलेगा बड़ा लाभ

इस पुल के निर्माण से झंझारपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड के बीच सीधा और निर्बाध संपर्क स्थापित हो सकेगा. फिलहाल लोगों को या तो लंबा घुमाव लेना पड़ता है या बारिश के मौसम में संपर्क पूरी तरह टूट जाता है. नये पुल से न केवल आम जनता की आवाजाही आसान होगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी गति आएगी. यह क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का नया आधार बनेगा.

मंत्री नीतीश मिश्रा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

राज्य के उद्योग मंत्री एवं झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने इस मंजूरी पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने कहा कि यह पुल झंझारपुरवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया और अब उसका समाधान हो गया. उन्होंने मुख्यमंत्री और पूरी राज्य मंत्रिपरिषद के प्रति हृदय से आभार जताया.

Also Read: गोपाल खेमका की हत्या के बाद अब दानापुर के जमीन कारोबारी रहस्यमय ढंग से लापता, नाराज परिजनों ने किया सड़क जाम

The post CM Nitish Gift: बिहार की इस नदी पर बनेगा नया आरसीसी पुल, नीतीश कैबिनेट ने 154 करोड़ रुपए की दी मंजूरी appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *