बिहार के लाल ने किया कमाल! अमित किशन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम

Bihar News: पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में बिहार ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. राजधानी पटना के रहने वाले अमित किशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है. हाल ही में जापान में आयोजित एशियन-अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में अमित ने 120+ किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए बेंच प्रेस में 182.5 किलोग्राम वजन उठाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल भारत का परचम लहराया, बल्कि बिहार को भी गौरवान्वित किया.

इससे पहले भी अमित ने मनवाया है लोहा 

यह पहली बार नहीं है जब अमित ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया हो. इससे पहले वे पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. वहां भी उन्होंने 182.5 किलोग्राम वजन उठाकर बेंच प्रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया था. इस प्रदर्शन ने राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा और मेहनत को पहचान दिलाई थी.

Also Read: अलग-अलग स्थानों पर युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

अमित ने खुद को किया प्रूव 

अमित किशन की यह उपलब्धियां उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और जुनून का परिणाम हैं. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं. उनकी इस सफलता पर बिहार ही नहीं, बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में अमित आने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं.

The post बिहार के लाल ने किया कमाल! अमित किशन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *