13 को एलइडी स्क्रीन के साथ लगाया जायेगा अरघा उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर श्रावणी महोत्सव के उद्घाटन के दिन रविवार को गरीबनाथ मंदिर के बाहर एलइडी स्क्रीन लगेगी. उद्घाटन के बाद से यहां आने वाले कांवरिये इस स्क्रीन के माध्यम से बाबा का लाइव दर्शन कर पायेंगे. सोमवार की दोपहर तक स्क्रीन के जरिये बाबा का दर्शन करने की व्यवस्था की गयी है. रविवार की दोपहर में यहां अरघा भी लगा दिया जायेगा. अरघा के जरिये ही कांवरिये बाबा को जलाभिषेक कर पायेंगे. मंदिर प्रबंधन ने इसकी तैयारी कर ली है. मंदिर के प्रधान पुजारी पं.विनय पाठक ने कहा कि मंदिर को रंग-बिरंगे बल्बों और फूलों से सजाया जायेगा. अरघा से जलाभिषेक करने में कांवरियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो. इसके लिये मंदिर के बाहर और अंदर भी सेवा दलों के सदस्य मौजूद रहेंगे. रविवार को पूरी रात जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा. पं.विनय पाठक ने स्थानीय भक्तों से अपील की है कि सोमवार की सुबह में वे जलाभिषेक करने नहीं पहुंचे. सुबह में कांवरियों की अधिक भीड़ रहती है. स्थानीय भक्तों के आने से स्थिति नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है. कांवरिये बाबा को सही तरीक से जलाभिषेक नहीं कर पाते.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बाबा गरीबनाथ मंदिर के बाहर लगेगी एलइडी स्क्रीन appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


