Saharsa Suicide News: सदर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित किराये के मकान में मंगलवार को दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम सोनाक्षी सुमन बताया जा रहा है. मृतक के पिता खगड़िया जिले के बेलदौर केंजरी निवासी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सोनाक्षी सुमन अपने छोटे भाई आलोक कुमार और बड़ी बहन के साथ हनुमान चौक स्थित सुभाष सिंह के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसकी बड़ी बहन दो दिन पहले घर जा चुकी थी.
मां ने घर आने को कहा
जबकि भाई आलोक मंगलवार की सुबह ही घर गया था. सोनाक्षी अकेले अपने भाड़े के आवास पर थी. सोनाक्षी दो दिनों से विद्यालय नहीं जा रही थी. भाई आलोक कुमार ने मंगलवार की सुबह घर पहुंच कर इसकी शिकायत मां से किया था. मां ने फोन पर सोनाक्षी को समझाया कि तुम सहरसा में पढ़ाई करने गयी हो. पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो पापा को भेज रहे हैं तुम घर आ जाओ.
कमरे पर पहुंचे सोनाक्षी के पिता
दस बजे दिन में जब पिता अमरेंद्र कुमार कमरे पर गये तो कमरा अंदर से बंद था. फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था. अनहोनी की आशंका होने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो सोनाक्षी दुपट्टा के फंदा से पंखे से लटकी थी. परिजन द्वारा डायल 112 को सूचना दिया गया.
Also Read: करोड़ों की मशीन बनी शो-पीस,धूल फांक रहा छपरा का कोच वाशिंग प्लांट और कंट्रोल रूम!
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर सदर पुलिस के पुलिस निरीक्षक खुशबू कुमारी, पुलिस निरीक्षक विजय पासवान, पुलिस निरीक्षक मुकेश यादव और एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का बिना सिम का मोबाइल फोन व सुसाइड नोट बरामद किया. सुसाइड नोट में मृतका द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गयी. सदर पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
The post पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण छात्रा ने की आत्महत्या, मां ने फोन कर घर आने की कही थी बात appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


