नौतन. प्रखंड कार्यालय नौतन में डीएम धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा लिया. जिसमें कर्मियों के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इस पर डीएम ने कड़ा रूख में बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह को सख्त निर्देश दिए कि दो दिनों के अंदर पुनरीक्षण के कार्य में सुधार व तेज़ी नहीं आई तो विभागीय कार्रवाई तय है .डीएम के प्रखंड कार्यालय पहुंचते ही कर्मीयों में अफरातफरी का माहौल कायम रहा है. कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएओ को लगाया गया है. उन्हें हरहाल में समय पर काम को पूरा करना होगा. इस कार्य में कोताही वरतने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. मौके अंचलाधिकारी अल्का कुमारी, एमओ प्रदीप झा, बीपीआरओ प्रदीप प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी सहित प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


