Niyukti Patra Bihar: सीएम नीतीश ने 7468 एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

Niyukti Patra Bihar: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर नियुक्ति पत्र वितरित किया. सीएम नीतीश कुमार ने करीब 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपा है. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

image 70

सीएम नीतीश ने जताई खुशी

बता दें कि, इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांकेतिक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई और शुभकामनायें दी. इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि, मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी.

image 69

12 लाख से अधिक नौकरी देने का लक्ष्य

बता दें कि, नीतीश सरकार की ओर से 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है. इसी कड़ी में आज सात हजार से भी ज्यादा एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. सीएम नीतीश कुमार की ओर से कहा गया कि, नियुक्त एएनएम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इस दौरान नियुक्ति पत्र लेने के बाद एएनएम के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई.

image 68

The post appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *