Gopalganj News : बलथरी चेकपोस्ट पर 86 लाख रुपये की चांदी के साथ दो को पुलिस ने दबोचा

कुचायकोट. बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक बस की तलाशी में बैग में छिपाकर ले जायी जा रही चांदी की पायल बरामद की है, जो 80 किलो वजन की है. बाजार में उसका मूल्य 86 लाख रुपये है. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

आगरा से मुजफ्फरपुर और दरभंगा लेकर जा रहे थे चांदी

चांदी आगरा से लेकर मुजफ्फरपुर व दरभंगा ले जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर व दरभंगा ले जाने की बात सामने आयी है. पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है. कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस बलथरी स्थित पुलिस पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गयी.

बस की डिक्की में चार बैग में छिपाकर रखी गयी थी चांदी

बस की डिक्की में चार बैग में छिपाकर रखी गयी चांदी की पायल बरामद की गयी. पुलिस ने आगरा के मोनू व अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों लोग चांदी की पायल के बारे में स्पष्ट कागजात नहीं दिखा सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुजफ्फरपुर से जीएसटी टीम को बुलाया गया है. टीम के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

कई बार चांदी के बिस्कुट व पायल हो चुके हैं बरामद

बलथरी स्थित बैरियर पर शराबबंदी के बाद से शराब जांच के दौरान कई बार चांदी का बिस्कुट तथा पायल बरामद किये जा चुके हैं. कुछ मामलों में जीएसटी टीम द्वारा जांच के बाद सामान छोड़ भी दिया गया है जबकि कई बार चांदी के बिस्कुट तथा पायल को जब्त करते हुए जीएसटी चोरी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके बावजूद आगरा से चांदी की पायल लाने का सिलसिला लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Gopalganj News : बलथरी चेकपोस्ट पर 86 लाख रुपये की चांदी के साथ दो को पुलिस ने दबोचा appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *