बिहार के फेमस कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, अपार्टमेंट के गेट पर सिर में मारी थी गोली

Gopal Khemka Murder: पटना में हुए चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. हत्या के मुख्य आरोपी शूटर उमेश उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पटना सिटी का रहने वाला है और उस पर पहले से तीन हत्या के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार भी बरामद कर लिए हैं.

अपार्टमेंट के बाहर हुई थी गोलीबारी

घटना 4 जुलाई की रात की है, जब पटना के नामचीन कारोबारी गोपाल खेमका को उनके कटारुका निवास अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने गोली मार दी गई थी. खेमका देर रात बांकीपुर क्लब से अपनी गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए लौट रहे थे. जैसे ही वह अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए बैठे हमलावर ने उनके सिर में गोली मार दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास हुई थी. खेमका को परिजन आनन-फानन में मेडिवर्सल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

खबर अपडेट हो रही है

The post बिहार के फेमस कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, अपार्टमेंट के गेट पर सिर में मारी थी गोली appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *