आरा-पटना राजमार्ग जाम,अनियंत्रित ट्रक ने सगे भाइयों को रौंदा

    बिहार के आरा में गुरुवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-पटना राजमार्ग गिधा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है।

    कुछ ही देर में घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद शव को सड़क पर रखकर आरा-पटना राजमार्ग जाम कर दिया। भाइयों को रौंदकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर उसकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर हंगामा खत्म कराया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *