उपेंद्र कुशवाहा ने NDA को दी राहत और महागठबंधन पर कसा ये तंज, जानिए क्या कहा…

    केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र में सत्तारुढ़ एनडीए का साथ छोड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है और देशहित में अगले पांच वर्षों के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की खातिर प्रतिबद्ध है। तेजस्वी यादव एवं राजद के कुछ नेताओं के द्वारा विपक्षी महागठबंधन में शामिल होने के संकेत पर कुशवाहा ने कहा कि उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी।

    कुशवाहा ने जोर दिया कि उनकी पार्टी उच्च न्यायपालिका में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए ‘हल्ला बोल, दरवाजा खोल’ अभियान को आने वाले समय में पूरी ताकत से आगे बढ़ायेगी।

    कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है, हम एनडीए को मजबूत बनाने के लिए लगे हैं और लगे रहेंगे। खीर संबंधी बयान के बारे में कुशवाहा ने कहा कि इसका गलत अर्थ निकाला गया। इसका संदेश समाज के लिए था, यह कोई राजनीतिक बयान नहीं था। उन्होंने कहा कि इस बयान का कोई राजनीतिक मतलब नहीं था, लेकिन लोग कयास लगाने के लिये स्वतंत्र हैं।

     

    भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बात चल रही है, लेकिन इस बारे में उचित मंच पर ही चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के मुद्दे समाज का संपूर्ण विकास, शिक्षा, समानता का अवसर प्रदान करना और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा करना है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *