बिहार में BJP नेता के पुत्र को सरेआम चाकू से गोदा, तड़प-तड़पकर सड़क पर हुई मौत

     जिले के गडख़ा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव के समीप सोमवार की रात अपराधियों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान छपरा विधि मंडल के अधिवक्ता और भाजपा नेता गंगोत्री प्रसाद के पुत्र पीयूष आनंद के रूप में की गई है।

    नगर थाना क्षेत्र के मौना बावली मोहल्ला निवासी अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद का पुत्र पीयूष आनंद बाइक से गडख़ा की ओर से जा रहा था। अलोनी बाजार के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यह देख पीयूष भागने लगा। अपराधियों ने उसे गिरा दिया और चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। मौके पर ही उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।हत्या किसने और क्यों की है, अभी तक इसका सुराग नहीं मिला है। थानाध्यक्ष ने मामले की पड़ताल के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *