बोधगया सीरियल बम ब्लास्ट के सभी आरोपी दोषी करार 31 मई को सुनाई जाएगी सजा

    विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में 7 जुलाई 2013 को किए गए सीरियल बम ब्लास्ट के सभी पांच आरोपी को शुक्रवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार ने सुनवाई पूरी होने के बाद दोषी करार दे दिया है न्यायाधीश ने सजा के ऐलान के लिए 31 मई की तारीख मुकर्रर की है.

    एनआईए की विशेष अदालत ने पूरी मामले की सुनवाई के दौरान 90 गवाहों की गवाही दर्ज की गई. सीरियल बम ब्लास्ट के पूरी सुनवाई में उमेर सिद्दीकी अजहर उद्दीन कुरेशी हैदर अली मुजीब उल्लाह अंसारी और इम्तियाज अंसारी शामिल थे इन सभी आरोपियों पर गांधी मैदान सीरियल बम ब्लास्ट के भी आरोप है.

    आपको बताते चलें कि बोधगया ब्लास्ट मामले में एनआईए की टीम ने 4 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था जिसमें चौथा आरोपी नाबालिग था जिसके कारण उसके मुकदमा को पटना के गायघाट स्थित जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को भेज दिया गया था जहां सुनवाई पूरी होने के बाद नाबालिग आरोपी को बोधगया तथा गांधी मैदान सीरियल बम ब्लास्ट मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी.

    आरोपी करार दिए गए 5 में से दो आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर के निवासी है जबकि बचे हुए तीन झारखंड के रहने वाले हैं.

    आपको बताते चलें कि 7 जुलाई 2013 की सुबह 6:00 बजे मुझसे धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सीरियल बम ब्लास्ट किए गए थे जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए थे.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *