बेटे की शादी में शामिल होने आज पटना पहुंच सकते हैं लालू प्रसाद, 12 मई को निर्धारित है तेज प्रताप की शादी

    राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की 12 मई को शादी है। इसकी तैयारियां चरम पर हैं। बस इंतजार है लालू यादव के पटना पहुंचने का, जिसके बाद इस शादी की रंगत बदल जाएगी। लालू यादव के पेरोल के आवेदन पर अंतिम फैसला के बाद बुधवार की शाम तक उनके रांची से पटना के लिए रवाना होने की उम्‍मीद है।

    बेटे की शादी में शामिल होने आज पटना आएंगे लालू
    लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए अाज पटना आ रहे हैं। उन्हें पटना लाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पटना में उनके बेटे तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को निर्धारित है।

    शादी में शामिल होने के लिए लालू ने पेरोल मांगा है। इसपर होटवार सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने कारा महानिरीक्षक से नौ से 14 मई तक के पेरोल की सशर्त अनुशंसा की। मंगलवार की देर रात रिम्‍स मेडिकल बोर्ड ने भी यात्रा के लिए उन्हें फिट करार दे दिया।

    बीमार लालू का इलाज रांची के रिम्‍स अस्‍पताल में चल रहा है।

    मेडिकल बोर्ड ने लालू की सेहत में सुधार पाया, जिसके बाद उनको पेरोल पर पटना जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब शेष बची कानूनी औपचारिकताओं के बाद वे फ्लाइट या ट्रेन से पटना आ सकते हैं।

    लालू ने बेटे की शादी के लिए एक महीने का पेरोल मांगा था। उनके इस आवेदन पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के काराधीक्षक ने विचार के बाद नौ से 14 मई तक पेरोल की अनुशंसा कारा महानिरीक्षक से की थी।

    रांची पुलिस-प्रशासन से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी, ताकि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच लालू को पटना भेजा जा सके।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *