बिहार में दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस में लगी आग, अभी तक नहीं मिली डेड बॉडी

    मुजफ्फरपुर [mithilanchalnews.in]। मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही यात्री बस (यूपी 75 एटी 2313) पूर्वी चंपारण जिला मुख्‍यालय मोतिहारी के निकट कोटवा में बाइक सवार को बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त होकर 15 फीट गड्ढे में जा गिरी।

    इसके उपरांत बस में आग लग गई। दुर्घटना में घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्‍त एचआर श्रीनिवासन ने कहा कि बस में अभी तक मानव शरीर का अवशेष नहीं मिला है। घटना पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक और सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है।

    विदित हो कि घटना में पहले 27 लोगों के जिंदा जल जाने की बात आई, फिर एक दर्जन लोगाें के मरने की बात कही गई। इसके बाद सात, फिर पांच यात्रियों के जलकर मरने की बात कही गई। अब कहा जा रहा है कि बस में मानव शरीर के जले अवशेष मिले ही नहीं हैं।

    मुजफ्फरपुर से दिल्‍ली जा रही थी बस

    मिली जानकारी के मुताबिक साहिल बस सर्विस की बस मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्‍टैंड से दिल्ली के लिए खुली थी। बस में 50 यात्रियों के सवार होने की जगह थी। बस मालिक संतोष कुमार दुर्घटना के बाद से फरार है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *