CM नीतीश कुमार ने केंद्र से आग्रह किया है कि वह भारतीय स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक संग्राम के महान योद्धा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को इस वर्ष भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करें.
उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर 12 अक्टूबर को यह सम्मान दिया जाए.
नीतीश कुमार ने गोवा हवाई अड्डे का नाम बदलकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हवाई अड्डा करने का अनुरोध किया . नीतीश कुमार ने रविवार को नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर भेजकर उनसे अनुरोध किया कि वह डॉक्टर लोहिया को इस वर्ष भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विचार कर संबंधित मंत्रालय को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दे .
पत्र में सीएम ने कहा कि डॉक्टर लोहिया के राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय योगदान को कुछ पन्नों में समाहित करना संभव नहीं है .अप्रतिम योद्धा ,विचारक, समाजवादी, प्रखर राजनेता के महान योगदान से पूरा देश अवगत है .उनका जीवन लिखित पुस्तकों के ढेर के अलावा उनके पास कुछ नहीं रहा.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


