एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना, सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

    साइना ने चीन की गाओ फांग्जी को 40 मिनट में 21-18, 21-8 से शिकस्त दी।क्वार्टर फाइनल में कोरिया की गैर वरीय ली जांग मी से भिड़ेंगी, जिन्होंने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन को हराया।

    सिंधू ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन शियाओशिन के खिलाफ 21-12, 21-15 की जीत दर्ज की। वह अंतिम-आठ के मुकाबले में सातवीं वरीय कोरिया की सुंग जी ह्यून और थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *