दरभंगा। 67 बोतल अवैध शराब मामले में गिरफ्तार दो महिला कारोबारी को सिमरी थाना की पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। घटना को लेकर पांच लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 50/18 अंकित किया गया है।
पटना एक्साइज की सूचना पर थानाध्यक्ष राजन कुमार रविवार की रात एनएच 57 पथ स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गणेश यादव के घर का गडढ़ा खोदकर बोरा में छुपाकर रखा शराब बरामद किया।
गणेश यादव की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी संतोषी देवी ने शराब के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। महिला सिपाही सोनम,संध्या व संगीता के सहयोग से संतोषी देवी को गिरफ्तार किया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


