भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ( टीटीएफआइ) ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का नाम प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कारों के लिए भेजा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार टीटीएफआइ ने शुक्रवार को मनिका का नामांकन भेजा है। गोल्ड कोस्ट में इस तरह के दमदार प्रदर्शन के बाद उनके नाम को नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा।’ दिल्ली की 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने गोल्ड कोस्ट में विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज तीन बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंगापुर की फेंग तियावेई को दो बार हराया था। उन्होंने टीम स्पर्धा और महिला सिंगल में रिकॉर्ड स्वर्ण जीतने के अलावा महिला डबल्स में मौमा दास के साथ रजत और जी. साथियान के साथ मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीता था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


