पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-बिहार विधान परिषद के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा राबड़ी देवी के साथ सभी 11 उम्मीदवारों को आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. सभी उम्मीदवारों को आज प्रमाण पत्र शाम तक वितरित कर दिए जाएंगे.
जदयू ने अपने कोटे की तीन सीटों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो व खालिद अनवर को विधान परिषद भेजा है। वहीं भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान को विधान परिषद के लिए प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने प्रेमचंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। राजद की ओर से राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसीन उम्मीदवार हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी को भी राजद का समर्थन मिला है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


