गांधी मैदान में बेटियों की सुरक्षा के लिए रखा ७२ घंटों का उपवास..पढ़े पूरी खबर..

    पटना के गांधी मैदान में ” बिहार विमेंस नेटवर्क एंव लोक परिषद् ” की तरफ़ से गांधी मूर्ति के पास ७२ घंटों का उपवास रखकर बेटियों की सुरक्षा की मांग की गई है !

    इनकी मांग है कि देश में जिस तरह से लड़कियों के साथ यौन हिंसा की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं उसकी रोक के लिए ठोस कदम उठाए जाए !

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की २०१६ के आंकड़ों के अनुसार देश में प्रतिदिन १०७ बेटियों और महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ ! इनमें से ४६ मामलों में पीड़िता की उम्र १८ वर्ष से कम थी ! बीते वर्ष ६ वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार के ५२० केस तथा ६-१२ वर्ष की बच्चियों के साथ १५९६ केस सामने आए !

    जातीय , धार्मिक और ओछी राजनीति इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है!
    आज देश में कोई भी राज्य इससे अछूता नहीं है !

    रेशमा ख़ातून
    की
    रिपोर्ट

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *