पटना बिहार :-लोजपा के सांसद और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने बापू सभागार में दलित सेना और लोजपा की ओर से आयोजित बाबा साहेब की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह जब तक जिंदा है आरक्षण पर आंच भी नहीं आने देंगे.
समारोह को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण कोई भीख नहीं है यह संविधान के द्वारा दिया गया हमारा हक है. अगर कोई भी आरक्षण को छुएगा तो जलकर राख हो जाएगा.
अंबेडकर जयंती पर दलित सेना और लोजपा की तरफ से आयोजित समारोह में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान तथा रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का एक मंच पर आना.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


