पटना बिहार न्यूज़ :-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सुरक्षाकर्मी हटाने जाने के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है.
आपको बताते चलें कि कल बिहार सरकार ने लालू के 10 सर्कुलर मार्ग पर स्थित सरकारी आवास से बीएमपी-2 के 32 कमांडो को मंगलवार की देर शाम पुलिस मुख्यालय ने वापस बुला लिया।
राबड़ी देवी की सुरक्षा कम किए जाने पर जहां राजद ने विरोध जताते हुए आरजेडी के 15 MLA ने अपनी सुरक्षा वापस लौटा दी है. वही भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्र लिखकर नीतीश सरकार से सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की वजह पूछी है.
सुरक्षा कम किए जाने पर राबड़ी देवी ने इसे अपने परिवार के प्रति साजिश करार देते हुए कहा कि उनके परिवार के लोगों पर जान का खतरा है.लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। ऊपर भगवान और नीचे जनता है। हमें दोनों पर भरोसा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


