हाजीपुर बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-रालोसपा के अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा हाजीपुर जिले में भारत बंद के दौरान जाम में फंस गए हैं. केंद्रीय मंत्री की गाड़ी देख विरोध कर रहे लोग और उग्र हो गए .भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री के साथ बदसलूकी भी की.
केंद्रीय मंत्री के अंगरक्षकों के लाख समझाने के बाद यह मामला शांत हुआ वही इस घटना से केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सकते में हैं.
उपेंद्र कुशवाहा मोतिहारी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत लेने मोतिहारी जा रहे थे इसी दौरान उन्हें आरक्षण का विरोध कर रहे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. केंद्रीय मंत्री इसी कारण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी शिरकत नहीं हो सके हैं.
आपको बताते चलें कि आंदोलन के विरोधियों ने आज भारत बंद का आवाहन किया था. जिसका पूरे बिहार में व्यापक असर देखने को मिल रहा है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


