एक्टर आर. माधवन का 12 साल का बेटा विदेश में चमका, स्वीमिंग में भारत को जिताया मेडल

    बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन इन दिनों कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। इस बीच उन्होंने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने थाईलैंड में भारत का नाम रोशन किया है। यह खुशखबरी माधवन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी।

    जी हां, आर. माधवन के 12 साल के बेटे वेदांत ने थाईलैंड में स्विमिंग चैंपियनशिप 2018 में ब्रोंज मेडल जीता है। माधवन ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर वेदांत की फोटो शेयर करते हुए दी। उन्होंने फोटो शेयर करते कैप्शन में लिखा- मेरे और मेरी पत्नी सरिता के लिए बहुत ही गर्व भरा पल है, वेदांत ने स्विमिंग चैंपियनशिप 2018 में भारत के लिए मेडल जीता हैै।

    आर. माधवन फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में विलेन का रोल करने वाले थे। लेकिन कंधे की चोट के चलते उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी खुद माधवन ने ट्वीट करते हुए दी थी। साथ ही रोहित शेट्टी की फिल्म में काम न कर पाने पर दुख भी जाहिर किया था।

    बता दें कि माधवन ने कुछ समय पहले ही कंधे की सर्जरी कराई है। माधवन को जिम में वर्कआउट करते समय चोट लग गई थी। हाल ही में उन्होंने बताया था कि चोट लगने की वजह से कई ऐसे प्रॉजेक्ट्स से बाहर होना पड़ा जिसके लिए वह काफी उत्साहित थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *