पटना बिहार :-राजधानी के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर देर रात से अचानक हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने इमरजेंसी का काम भी ठप कर दिया है। इससे सोमवार की सुबह से ही मरीजों और परिजनों में कोहराम मच गया है।
देर रात एक डायरिया पीडि़त मरीज विवेक कुमार को लेकर आए परिजनों ने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। इसके विरोध में रात से ही सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।
डॉक्टरों की मांग
दोषी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। मारपीट करने वाले परिजनों को गिरफ्तार किया जाए तथा अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
हड़ताल से मरीज परेशान
देर राज से जारी हड़ताल के तहत इमरजेंसी व ओपीडी सहित सभी सेवाएं बाधित हो गईं हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


