कामकाज न कर पाने से दुखी NDA सांसदों ने वेतन लेने से मना किया

    मिथिलांचल न्यूज:-संसद में चल रहे विपक्ष के हंगामे के कारण कोई काम-काज ना हो पाने को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए सांसदों ने बजट सत्र के में 23 दिन के वेतन भत्ते नहीं लेने का फैसला किया है .

    संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने भाजपा और एनडीए सांसदों की तरफ से यह घोषणा की है. एनडीए के दोनों सदनों में लगभग 400 सांसद है केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अनंत कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि सदन नहीं चलने देना है जनता के प्रति अपराध है .

    विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते पूरा सदन रुका हुआ है .इसे देखते हुए भाजपा और एनडीए के सांसदों ने फैसला किया है कि वह जनता की गाढ़ी कमाई से मिलने वाली अपने वेतन भत्ते नहीं लेंगे.

    क्योंकि इतने दिनों से संसद में कोई काम नहीं कर पा रहे हैं .संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में भी अभी तक विपक्ष के हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका है .

    संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने विपक्ष पर संसद न चलने देने का आरोप लगाया है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *