बिहार में ऑनलाइन दाखिल-खारिज का विस्तार 16 अप्रैल से

    पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-बिहार में राजस्व दाखिल खारिज सेवा को विस्तार देते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय ने 21 जिलों के 108 प्रखंडों में से शुरू करने का निर्णय लिया है.

    16 अप्रैल से यह सेवा इन प्रखंडों में लोगों को मिलने लगेगी इन प्रखंडों में यह सेवा शुरू होने के साथ ही अब पूरे बिहार के 186 प्रखंडों में यह सेवा शुरू कर दी गई है .कल यानी 3 अप्रैल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

    आपको बता दें कि ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया बिहार में 2 अप्रैल से बिहार के 82 प्रखंडों में शुरू की गई थी. जिसके सफल परीक्षण के बाद बिहार सरकार ने इसे पूरे बिहार में क्रमबद्ध लागू करने का निर्णय लिया था.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *