बिहार में नई बिजली दर आज से लागू, सरकार ने नहीं किया अभी तक अनुदान की घोषणा

    पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-पूरे बिहार राज्य में नई बिजली दर आज से यानी 1 अप्रैल से लागू कर दी गई है. नई बिजली दर लागू होने के बावजूद राज्य सरकार ने अभी तक किसी भी प्रकार की अनुदान की घोषणा नहीं की है .

    आपको बताते चलें कि नए बिजली दर के अनुसार लोगों को 25 फ़ीसदी महंगी बिजली मिलेगी हालांकि सूत्रों से पता चला है कि बिहार सरकार अप्रैल में किसी भी दिन अनुदान की घोषणा कर लोगों को राहत दे सकती है.

    आपको बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2017 से 18 में भी बिजली कंपनी ने बिहार में बिजली दरों में 55 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की थी .बाद में राज्य सरकार ने 35 फ़ीसदी तक अनुदान देकर बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी थी .बावजूद इसके लोगों को 20 फीट से ज्यादा महंगी बिजली बिल का भुगतान करना पड़ा था जो अब तक सबसे अधिक वृद्धि दर रहा है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *