पटना बिहार :-आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है आज चारा घोटाला केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 7-7 साल की सजा सुनाई है.चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आज उनको सजा सुनाई गई है.
साथ ही सीबीआई की विशेष अदालत ने पीसी में 15 लाख और आईपीसी में 30 लाख का जुर्माना भी लालू पर लगाया है।
साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों सजा अलग-अलग चलेगी या नहीं लालू को अब इस मामले में 14 साल की सजा काटनी होगी. लालू समेत कुल 19 अभियुक्तों को आज सजा सुनाई गई है.
तबीयत खराब होने के कारण लालू अभी रांची के रिम्स में भर्ती हैं इसी कारण वह आज वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में उनकी हाजिरी लगाई गई है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


