निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने जादुई पारी खेली. 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए कार्तिक ने मात्र 8 गेंदे खेलीं और 3 छक्कों, 2 चौकों की मदद से 29 रन ठोंक बांग्लादेश से जीत छीन ली.
कार्तिक जब बैटिंग करने आए तो टीम इंडिया को 12 गेंदों में 34 रन चाहिए थे और शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हए कार्तिक ने रूबेल हुसैन के एक ओवर में 21 रन ठोंक दिए. इसमें कार्तिक ने दो चौके और 3 छक्के जड़े और मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया.
कार्तिक की खेली गईं 8 गेंदें
19वां ओवर –
पहली गेंद – छक्का
दूसरी गेंद – चौका
तीसरी गेंद – छक्का
चौथी गेंद – खाली (कोई रन नहीं)
पांचवीं गेंद – दो रन
छठवीं गेंद – चौका
20वां ओवर –
पहली गेंद – विजय शंकर – वाइड – 1 रन
दूसरी गेंद – विजय शंकर – कोई रन नहीं
तीसरी गेंद – विजय शंकर – 1 रन
तीसरी गेंद – कार्तिक – 1 रन
चौथी गेंद – विजय शंकर – चौका
पांचवीं गेंद – विजयशंकर – आउट
छठवीं गेंद – कार्तिक – छक्का
इस तरह मात्र आठ गेंदों में कार्तिक ने बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


