बिहार के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी हाईवे पर शनिवार को शाम हुए हो बस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जो कि 38 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.
आपको बता दें कि कल शाम रुन्नीसैदपुर के भनसपट्टी लाइन होटल के पास एनएच -77 (मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी) पर यह हादसा हुआ था। इस हृदयविदारक घटना पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राबड़ी देवी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।
मृतकों में सभी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी बताया जा रहे हैं कुछ की पहचान हो गई है जबकि कुछ की पहचान कार्य अभी भी जारी है.

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी अभी भी कुछ घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


