#(अभी-अभी/पटनासिटी): मालसलामी थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने की बड़ी कार्यवाही.. बाइक से रैंडम गस्ती पर निकले मालसलामी थाना के एस.एच.ओ सुभाष कुमार..
गंगा किनारे से विजय महतो नामक एक दारू व्यवसायी को धर दबोचा..
सूत्रों के अनुसार पता चला की मालसलामी थानाप्रभारी क्विक मोबाइल जवान नितेश कुमार के साथ बाइक से गस्ती के लिए निकले थे.. इसी क्रम में उन्होंने नुरूद्दीनगंज गंगा घाट से अवैध महुआ शराब व्यवसायी विजय महतो को पकड़ा..
थाना प्रभारी से हुई बातचीत में पता चला की विजय महतो खुद भी शराब के नशे में था.. खबर लिखे जाने तक पकड़े गए अभ्युक्त से उसके अन्य ठिकानों और साथियों के नाम की पूछताछ प्रक्रिया चल रही थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


