मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर सड़क हादसा 11 लोगों की मौत

    शनिवार को शाम बिहार में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी जिससे अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

    हादसा मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी हाईवे के बीच स्थित रुन्नीसैदपुर के पास हुई है . बस मुजफ्फरपुर से औराई की ओर जा रही थी. बस में लगभग 60 यात्री सवार थे. दर्जनों यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

    हादसे की खबर सुनते ही आसपास के गांव के सैकड़ों लोग घायलों की मदद के लिए पहुंच गए हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाले जाने का काम जारी है.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस रूनी सैदपुर केभनसपट्टी पुल के पास ओवरटेक करने के दौरान चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया और बस पुल की रनिंग तोड़ती हुई 25 फुट गड्ढे खाई में जा गिरी.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *