ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची भारत की पीवी सिंधु

    New delhi [mithilamchalnees.in]:-भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाड़ी को 3 सेटों तक चले मैच में 2-1 से मात दी.

    वर्ल्ड नंबर 3 सिंधु और ओकुहारा के बीच मुकाबला हमेशा से बेहद रोचक होता है और इस बार भी यही हुआ. सिंधु इस कड़े मुकाबले को 20-22, 21-18, 21-18 से जीतने में सफल रहीं.



    मैच का पहला सेट हारने के बाद भारत के पीवी सिंधु ने अगले 2 सेटों में शानदार वापसी करते हुए जापान की खिलाड़ी ओकुहारा को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं देते हुए मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया.

    ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में सिंधु का मुकाबला स्पेन की कैरोलिना मारिन और जापान की ही आकाने यामागुची के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *