रोहित ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में बने छक्कों के बादशाह

    new delhi[mithilanchalnews.in]:-कल रोहित शर्मा ने निदहास टी-20 ट्राई सीरीज के पांचवें मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की पारी खेली. रोहित ने अपने इस पारी के दौरान 61 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 5 चौके लगाए, इसके साथ ही रोहित शर्मा नेम T20 क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

    सुरेश रैना ने लगाया T20 में छक्कों का अर्धशतक भारत के तीसरे खिलाड़ी बने

    रोहित शर्मा ने भारत के बल्लेबाज युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए भारत की तरफ से T20 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत की तरफ से टी-20 मैचों में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था जिन्होंने T20 में अब तक 74 छक्के लगाए हैं.



    कल खेले गए शानदार पारी की बदौलत रोहित शर्मा ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए T20 में अपने छक्कों की संख्या 75 करनी है. इसके साथ ही भारत की तरफ से T20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.

    अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज-

    1.रोहित शर्मा- 75 2.युवाराज सिंह- 74 3.सुरेश रैना- 52 4.महेंद्र सिंह धौनी- 46 5.विराट कोहली- 41

    T20 की बात की जाए तो विश्व में T20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रुप से वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के पास है दोनों ने T20 में अब तक 109-109 छक्के लगाए हैं.

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *