#Patnacity: बी.कॉम पार्ट 1 छात्र की चौक पर सरेशाम की गई हत्या.. पढ़े पूरी खबर..

    पटनासिटी/प्रतिनिधि: खबर पटना सिटी चौक से आ रही है, जहाँ आयुष कुमार उर्फ मिक्कू की अपराधियों ने चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी..

    बताया जा रहा है की आयुष कुमार उर्फ मिक्कू पिता सुधीर प्रसाद मालसलामी के भसानी टोला का रहने वाला था और बी.कॉम पार्ट 1 का छात्र था जिसे मंगलवार रात अपराधियों द्वारा चाकू से बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था,अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरो ने इसे मृत घोषित कर दिया।



    घटना के पता चलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है, सूत्रों की माने तो घटना आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है आज ही शाम उसका विवाद रोड पर किसी से हो गया था, परिजनो की माने तो मिक्कू को सेटिंग के तहत मंगलतलाब के पीछे डोमखाना में बुलाया गया और चाकूओं से उसके दिल पर वार किया गया, आतंक फ़ैलाने के उद्देश्य से गोलियां भी चलाई गई खबर है की किसी सरदार जी के पैर में गोली भी लगी हालांकि इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है। परिजनों ने चौक थाने में मामला दर्ज करवा दिया है, खबर लिखने तक मिक्कू कुमार का शव प्रोटोकॉल पूरा करने के लिए चौक थाने में रखा था जिसे सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही गयी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *