#darbhanga: दरभंगा बस स्टैंड मे फायरिंग मे एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

    बिहार:दरभंगा[mithilanchalnews]:-आज दरभंगा बस स्टैंड पर आपसी वर्चस्व की लड़ाई के कारण हुए फायरिंग मे एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों का दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है।



    चशमदीद के अनुसार बस स्टैंड परिसर मे हुए दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के बाद अचानक दोनों तरफ से हुए फायरिंग के कारण बस स्टैंड परिसर मे भगदड़ की स्थिति उत्तपन हो गई। फायरिंग मे गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। धायल किसी गुट का था या यात्री था इस बात का अभी तक पता नह चल सका है।



    फायरिंग के बाद पुलिस मोके पर पहुंच गए है पर अभी भी इलाके में तनाव का मौहाल है। अभी तक किसी की गिरफ़्तारी की भी सुचना नहीं है।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *