सुशील मोदी ने किया ट्वीट- राहुल गांधी को याद आ गई नानी

    पटना [mithilanchalnews.in]। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर रविवार को कहा कि 25 साल पुराने वामपंथी गढ़ त्रिपुरा में 43 फीसद वोट के साथ 60 सदस्यीय विधानसभा की अकेले 35 सीटें जीत कर सरकार बनाने जा रही भाजपा और इसके सहयोगी दलों की सफलता बेहद मायने रखती है।



    सुशील मोदी ने कहा कि यह सफलता बिहार एवं उत्तर प्रदेश के उपचुनाव से होते हुए कर्नाटक भी पहुंचेगी। पूर्वोत्तर के चुनाव परिणाम राजद-कांग्रेस के साझा दुष्प्रचार और सम्पत्ति बचाओ यात्राओं पर करारा तमाचा है। अब जेल से लालू प्रसाद की आवाज नहीं आई और राहुल गांधी को नानी याद आ गईं।

    उन्होंने कहा कि जो लोग जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के साथ खड़े थे, उन्हें पूर्वोत्तर, खास कर त्रिपुरा के देशभक्त मतदाताओं ने सत्ता से उखाड़ फेंका। बिहार एवं बंगाल से तो वे पहले ही उखड़ चुके थे, अब केरल से भी जाने की तैयारी है। गरीबों-किसानों के नाम पर धोखा देने वालों के दिन लद गए। विकास के एजेंडे से सरकार को विचलित करने की कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *