अर्जुन-परिणीति की जोड़ी की फिल्म ‘नमस्ते इंगलैंड’ का फर्स्ट लुक रिलीज, है दिलचस्प कैमिस्ट्री

    नई दिल्ली: परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंगलैंड’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. इसे परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा किया है. इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से परिणीति और अर्जुन की जोड़ी सभी को गुदगुदाने के लिए तैयार है. फिल्म के पहले पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी एनाउंसमेंट कर दिया गया है.



    ये फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इश्कजादे’ के जरिए परिणीति के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद अब ये जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आने वाली है. परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अमृतसर में ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग भी शुरू कर दी.

    यह जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा की थी. फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को विपुल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही ये फिल्म पंजाब और कनाडा में फिल्माई जाएगी.

    बताते चले कि अर्जुन और परनीत की जोड़ी को दर्शकों ने उनकी पहले फिल्म मे काफी पसंद किया था। तब से दर्शकों को इस जोड़ी के अगले फिल्म का इंतज़ार था। यहाँ बताना जरुरी है कि इस साल इस जोड़ी की एक नहीं दो-दो फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है। ये जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आने वाली है.

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *