दरभंगा मेडिकल कॉलेज के होनहार छात्र-छात्राओं को गुरुवार को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के ऑडिटोरियम में तालियों की गूंज के बीच विभिन्न विषयों में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं ने अतिथियों से गोल्ड मेडल ग्रहण किया।
इसके अलावा खेल कूद में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विजेताओं का हौसला अफजायी करने के लिए ऑडिटोरियम शिक्षक व छात्रों से खचाखच भरा था।
इससे पूर्व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर को साफ-सुथरा करने के अलावा उनलोगों ने चारों तरफ स्वच्छता का संदेश फैलाया। नुक्कड नाटक के माध्यम से भी छात्रों ने बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद की। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी उनलोगों ने आवाज उठाई।
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


