#Darbhanga:दिलीप हत्याकांड के डेढ़ साल बाद धराया आरोपित

    पतोर ओपी क्षेत्र के निमैठी में स्थित लाइन होटल में वर्ष 2016 के जुलाई महीने में हुई गोली मारकर दिलीप मंडल की हत्या के मामले के नामजद आरोपी सोनू कुमार सिंह को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया।

    घटना के बाद से ही सोनू फरार चल रहा था। पुलिस दबिश को लेकर वह सरेंडर करने कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे लोहिया चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। जमीन विवाद में लाइन होटल के कर्मचारी ओझौल निवासी सियावर मंडल के पुत्र दिलीप मंडल को तीन गोली मारी गई थी। डीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था।



    जांच में बात सामने आयी थी कि लाइन होटल की जमीन को लेकर अशोक मिश्रा व रामभद्रपुर निवासी विशाल झा के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर लाइन होटल में विशाल झा व उसके सहयोगियों ने फायरिंग की थी जिसका निशाना दिलीप मंडल बन गया था।

    उसकी हत्या को लेकर कई लोगों को नामजद किया गया था। जांच के दौरान घटना में शामिल होने को लेकर विशाल झा, सोनू कुमार सिंह, ब्रज किशोर मिश्रा उर्फ कुंदन मिश्रा व कुख्यात ब्रजेश राय उर्फ परदेसिया के नाम का सत्यापन हुआ था। इनमें से सोनू घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। वह पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव निवासी चंद्र नारायण सिंह का पुत्र है। मामले को लेकर एपीएम थाना में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि की।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *