टेस्ट क्रिकेट से दूर हुए एलेक्स हेल्स

    लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने अपनी काउंटी टीम नाटिंघमशर से सीमित ओवरों के लिए नया करार किया है. इसके साथ ही हेल्स ने एलान किया की वह अब टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान नहीं देंगे.

    इससे पहले इंग्लैंड टीम के उनके साथी आदिल राशिद भी यही फैसला कर चुके हैं. राशिद ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह यार्कशर के लिए इस सीजन में सिर्फ छोटे फॉर्मेट और सफेद गेंद के क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं.



    हेल्स ने 2019 सीजन के अंत तक के लिए करार किया है जिसमें वह सिर्फ 50 ओवर और 20 ओवर के प्रारूप में खेलेंगे. हेल्स इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें 43.84 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में हेल्स के नाम पांच अर्द्धशतक है और उनका सार्वधिक स्कोर 94 रन है.

    टेस्ट के अलावा हेल्स इंग्लैंड के लिए 58 वनडे और 52 टी-20 मैच खेले हैं.

    input abp news

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *