बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की देर शाम बड़ा हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक दर्जन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। बस चालक नशे में धुत था। वह मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया।
घायलों के मुताबिक बस 52 सीट वाली थी, जिसमें 70 से अधिक लोग सवार थे। कंडाप गांव के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस दौरान चालक कूदकर फरार हो गया।
राहत व बचाव के दौरान आधा दर्जन लोग बस के नीचे दबे मिले। चार ऐसे लोग थे, जिन्हें गंभीर हालत में सड़क पर लाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


